अरहर दाल की खिचड़ी इतनी फ़ायदेमंद और स्वाद से भरपूर है, आप इसे बार बार बनाएगे। इस में प्रोटीन्स, मिनरल्स के साथ स्वाद भी कमाल का होता है। बच्चे और बड़े इसे बहुत पसंद करते है। हम आजकल बहुत स्वादिष्ट और चटपटा खाना पसंद करते है। खिचड़ी नाम ही काफी है, आप को लगता है कुछ फीका सा खाना होगा, पर ये अलग है, इसमें सारे स्वाद है, आप बना कर जरूर देखें। गरम गरम अरहर दाल की खिचड़ी परोसे दही व अचार के साथ। आप इसे बैगन के भरते के साथ भी परोस सकते है। अरहर दाल खिचड़ी विधि/ रेसिपी हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
अरहर दाल की खिचड़ी बनाने के लिए सामान Ingredients of Arhar dal ki khichdi:-
- 344 ग्राम चावल।
- 140 ग्राम तूर/ अरहर दाल।
- 1 लीटर पानी।
- 2 बड़े चम्मच देसी घी।
- 1 प्याज़ बारीक कटी हुई।
- 2 टमाटर बारीक कटे हुए।
- 15 ग्राम धनिया बारीक कटी हुई।
- 1 मिर्च बारीक कटी हुई।
- आधा छोटा चम्मच हींग।
- 1 छोटा चम्मच जीरा।
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला।
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
- डेढ़ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
- 2 छोटा चम्मच नमक।
अरहर दाल की खिचड़ी बनाने की विधि How to prepare Arhar dal ki khichdi:-
- चावल और दाल को पानी में आधे घंटे भिगोएे।
- अब कुक्कर ले और तेज आँच पर रखे और घी डाले।
- घी के गरम होने पर उसमें हींग, जीरा व गरम मसाला डालें।
- अब प्याज़ डालें और भूने, लाल होने दे।
- अब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर व धनिया पाउडर डालें साथ में टमाटर और नमक डाल दे।
- अब हरा धनिया व हरा मिर्च डाले और टमाटर का भूनने का इंतेज़ार करे।
- थोड़ी थोड़ी देर में मसाला चलायें।
- अब चावल दाल को धोयें और मसाले में डाले साथ में पानी भी डाल दे।
- अच्छे से मिलायें और कुक्कर का ढक्कन बंद कर दे।
- 4 सीनटी होने दीजिए फिर गैस धीमा करिए और 2 सीनटी के बाद गॅस बंद करिए।
- स्टीम में रहने दीजिए।
- Hot Tip:- नापने का आसान तरीका है की आप एक कटोरी लीजिए और उससे 2 कटोरी चावल व 1 कटोरी दाल लीजिए और 6 कटोरी पानी डालिए। ये याद रखिए कटोरी वो ही होनी चाहिए।
- ढक्कन खोले और गरम गरम खिचड़ी परोसे दही व अचार के साथ। आप इसे बैगन के भरते के साथ भी परोस सकते है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।