अगर आप को चटपटा खाना पसंद है तो कड़ाही पनीर आपके लिए ही है। आप इसे जरूर बना कर देखें, कड़ाही पनीर बनाने में आसान और खाने में मजेदार है। आप इसे रोटी, पराठा, पूरी, नान या मटर पुलाओ के साथ परोस सकते है। कड़ाही पनीर बनाने की विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
कड़ाही पनीर बनाने का सामान Ingredients for Kadai Paneer :-
- 250 ग्राम पनीर।
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला।
- 3 बड़े टमाटर पीसे हुए।
Tomato Puree पिसा हुआ टमाटर
- 3 प्याज पीसे हुए।
Onion Puree पिसा हुआ प्याज
- 2 छोटा चम्मच लहसुन अदरक पेस्ट।
- 2 तेज़ पत्ता।
- 3 लौंग।
- एक इंच लम्बी दालचीनी।
Masala मसाला
- 10 ग्राम बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया।
- शिमला मिर्च बड़े टुकड़े काटे।
Shimla Mirch cut शिमला मिर्च कटी हुई
- 2 बड़े चम्मच तेल।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
कड़ाही पनीर बनाने की विधि How to prepare Kadai Paneer:-
- पनीर को छोटे टुकड़ो में काटें।
Cottage Cheese/ Paneer Cubes पनीर कटा हुआ
- कड़ाई में तेल लें और पनीर को तले।
- पनीर को दोनों तरफ से लाल होने दे।
Paneer fried पनीर तला हुआ
- Hot Tip:- पनीर तेल में डालते वक़्त सतर्क रहे क्योंकि उसका पानी गरम तेल में उड़ता है, इसलिए कड़ाही से थोड़ा दूरी बनाये।
- तले हुए पनीर को पानी में भिगो दे।
- Hot Tip:- पानी में भिगोने से पनीर मुलायम हो जाता है।
तले हुए पनीर पानी में Fried Paneer soaked in water
- उसी कड़ाही में तेज़ पत्ता, लौंग, दालचीनी और अदरक लहसुन का पेस्ट, प्याज पीसी हुई डाले।
kadai with Masala कड़ाही में मसाला
- मसाला करछुल से चलाते रहे हल्का भूरा होने दे।
Onion golden brown भुनी प्याज
- अब लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर,गरम मसाला व् शिमला मिर्च मिलाये और 4 बड़े चम्मच पानी डालें।
with Shimla Mirch शिमला मिर्च के साथ
- अच्छे से मिलाये और ढक्कन से ढक दे और उबाल आने दे।
kadai with lid ढक्कन से ढकी कड़ाही
- जब शिमला मिर्च हल्की पक जाये तब टमाटर पिसा हुआ मिलाये और ढक्कन से ढक दे।
टमाटर के साथ mix tomato puree
- भुनने दे जब तक चारों तरफ से तेल दिखे।
ढक्कन लगाए with lid
- ढक्कन खोलें पानी से निकाल कर पनीर डाले व् नमक डाले।
Drained Paneer पनीर का पानी निकला हुआ
Add Paneer पनीर मिलाते हुए
- 2 मिनट मिलाये व् हरा धनिया डालें।
- गैस बंद करें।
- आपकी स्वादिष्ट कड़ाही पनीर परोसने को तैयार है।
- गरम परोसे।
- आप इसे रोटी, पराठा, पूरी, नान या मटर पुलाओ के साथ परोस सकते है।
kadai paneer कड़ाही पनीर
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।