अगर आप को चटपटा खाना पसंद है तो कड़ाही पनीर आपके लिए ही है। आप इसे जरूर बना कर देखें, कड़ाही पनीर बनाने में आसान और खाने में मजेदार है। आप इसे रोटी, पराठा, पूरी, नान या मटर पुलाओ के साथ परोस सकते है। कड़ाही पनीर बनाने की विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
कड़ाही पनीर बनाने का सामान Ingredients for Kadai Paneer :-
- 250 ग्राम पनीर।
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला।
- 3 बड़े टमाटर पीसे हुए।
- 3 प्याज पीसे हुए।
- 2 छोटा चम्मच लहसुन अदरक पेस्ट।
- 2 तेज़ पत्ता।
- 3 लौंग।
- एक इंच लम्बी दालचीनी।
- 10 ग्राम बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया।
- शिमला मिर्च बड़े टुकड़े काटे।
- 2 बड़े चम्मच तेल।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
कड़ाही पनीर बनाने की विधि How to prepare Kadai Paneer:-
- पनीर को छोटे टुकड़ो में काटें।
- कड़ाई में तेल लें और पनीर को तले।
- पनीर को दोनों तरफ से लाल होने दे।
- Hot Tip:- पनीर तेल में डालते वक़्त सतर्क रहे क्योंकि उसका पानी गरम तेल में उड़ता है, इसलिए कड़ाही से थोड़ा दूरी बनाये।
- तले हुए पनीर को पानी में भिगो दे।
- Hot Tip:- पानी में भिगोने से पनीर मुलायम हो जाता है।
- उसी कड़ाही में तेज़ पत्ता, लौंग, दालचीनी और अदरक लहसुन का पेस्ट, प्याज पीसी हुई डाले।
- मसाला करछुल से चलाते रहे हल्का भूरा होने दे।
- अब लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर,गरम मसाला व् शिमला मिर्च मिलाये और 4 बड़े चम्मच पानी डालें।
- अच्छे से मिलाये और ढक्कन से ढक दे और उबाल आने दे।
- जब शिमला मिर्च हल्की पक जाये तब टमाटर पिसा हुआ मिलाये और ढक्कन से ढक दे।
- भुनने दे जब तक चारों तरफ से तेल दिखे।
- ढक्कन खोलें पानी से निकाल कर पनीर डाले व् नमक डाले।
- 2 मिनट मिलाये व् हरा धनिया डालें।
- गैस बंद करें।
- आपकी स्वादिष्ट कड़ाही पनीर परोसने को तैयार है।
- गरम परोसे।
- आप इसे रोटी, पराठा, पूरी, नान या मटर पुलाओ के साथ परोस सकते है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary
Recipe Name
कड़ाही पनीर बनाने की विधि Kadai paneer Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating