हम सब को खाना बहुत चटपटा, स्वाद से भरपूर पसंद है। आप अगर खाने के शौक़ीन है, तो मोटी हरी मिर्च की सब्जी आपके लिए ही है। ये इतनी चटपटी और स्वाद से भरपूर है की खाने का स्वाद सौ गुना तक बढ़ा देती है, आप इसको दाल, आलू टमाटर सब्जी के साथ परोस सकते है, रोटी या पराठे के साथ परोसे हर तरह से आपका खाना परिपूर्ण लगेगा। मोटी हरी मिर्च की सब्जी आप जरूर बना कर देखें, बनाने में ये बहुत आसान है। मोटी हरी मिर्च की सब्जी हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
मोटी हरी मिर्च की सब्जी का सामान Ingredients for Moti Hari Mirch ki sabji:-
- मोटी हरी मिर्च – 6-7
- 2 उबले आलू।
- बेसन – 1 बड़ा चम्मच।
- तेल – 1 बड़ा चम्मच।
- जीरा – 1 छोटी चम्मच।
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच।
- धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच।
- हल्दी पाउडर – 1 छोटी चम्मच।
- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
- आधी छोटी चम्मच काला नमक।
- आधी छोटी चम्मच गरम मसाला।
- आधी छोटी चम्मच चाट मसाला।
- आधी छोटी चम्मच भुना जीरा पाउडर।
- आधी छोटी चम्मच अमचूर पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
मोटी हरी मिर्च की सब्जी बनाने की विधि How to prepare Moti Hari Mirch ki sabji:-
Step 1:-
- पहले उबले आलू मींजे या कद्दूकस कर लें।
- मींजे आलू में लाल मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, काला नमक, चाट मसाला, भुना जीरा, गरम मसाला और नमक मिलाए।
- आप मोटी हरी मिर्च लें और लम्बाई में चीरा लगाए, जिससे उसमें आलू भर पाएं।
- 1 कटोरे में बेसन लें और उसमें पानी डालकर पतला घोल तैयार करें।
Step 2:-
- मोटी हरी मिर्च में आलू अच्छे से भरें, फिर उसे बेसन के घोल में डुबोकर, निकाले व् अलग रखें।
- एक कड़ाही लें, तेज़ आंच पर रखे और उसमें तेल डालें।
- गरम होने पर उसमें जीरा डालें फिर लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर व् हल्दी डालें।
- अब बचा हुआ बेसन का घोल डालें और भूने।
- बेसन के भुनने पर आप भरी हुई मिर्चा डालें, अच्छे से मिलाये और ढक्कन से ढक दें।
- थोड़ी थोड़ी देर में मिलाते रहे।
- जब मिर्चा पक जाये, आपकी सब्जी तैयार है।
- आप की मोटी हरी मिर्च की सब्जी परोसने को तैयार है।
- आप इसको रोटी या पराठे, आलू टमाटर सब्जी के साथ परोसे।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।