सरसों का साग पंजाब का बहु चर्चित खाना है। हम इसे रेस्टोरेंट्स में खाते है और सर्दियों में ये बहुत ही मुह लगा होता है। आप इसे आसानी से घर पर बना सकती है और जाड़ों में ये बहुत सेहतमंद भी होता है और स्वादिष्ट भी। सरसों का साग सफेद मक्खन व मक्की की रोटी के साथ परोसे साथ में मूली व प्याज़ इसका स्वाद और बढ़ाएगे। सरसों का साग विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।
4 लोगो के लिए Serves 4 People
सरसों का साग बनाने की विधि सामान चाहिए Sarson Ka Saag Recipe Ingredients:-
- 100 ग्राम सरसों।
- 200 ग्राम पालक ।
- 4 जवे लहसुन।
- अद्रक 1 इंच।
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई।
- 40 ग्राम प्याज़ बारीक कटा।
- 120 ग्राम टमाटर बारीक कटा।
- 10 ग्राम मक्का आटा।
बघार/ छौंक के लिए For Baghar/ Chaunk:-
- 1 बड़ा चम्मच तेल।
- 1/4 छोटा चम्मच हींग।
- 2 छोटा चम्मच सफेद माखन।
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1/2 छोटा चम्मच नमक।
सरसों का साग बनाने की विधि How To Prepare Sarson Ka Saag Recipe:-
- सरसों और पालक अच्छे से धोए।
- कुक्कर ले उसमें सरसों पालक अद्रक लहसुन व नमक डालें।
- उबलने के लिए गैस पर तेज आँच पर रखे।
- 2 सिनटी के बाद कुक्कर बंद कर दे, स्टीम में छोड़े फिर कुक्कर खोलें।
- ठंडा होने दे।
- अब सरसों को मिक्सी में पीस ले।
- तेज आँच पर कड़ाही रखे उसमें तेल डाले फिर हींग डाले, प्याज़, हरी मिर्च डाले जब प्याज़ भूरी हो जाए तब लाल मिर्च डाले।
- अब टमाटर डाले और जब वो अच्छे से भुन जाए तब पीसा सरसों उसमें डाले।
- अब गैस धीमी करे और थोड़ी थोड़ी देर में मक्के का आटा उसमें चिड़के, इसे 2-3 बार दोहराए।
- इसे 10 मिनिट तक धीमी आँच पर रखे, आपका सरसों का साग तैयार है।
- सरसों का साग सफेद मक्खन व मक्की की रोटी के साथ परोसे साथ में मूली व प्याज़ इसका स्वाद और बढ़ाएगे।
सरसों का साग sarson ka saag
सरसों का साग मक्के की रोटी sarson ka saag makke ki roti
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।