शाही पनीर नाम ही काफी है, अगर भूख नहीं भी हुई तो भी आप खाना खाएंगे। बच्चे हो या बड़े शाही पनीर सबको बहुत स्वादिष्ट लगता है। तो फिर देर किस बात की बना कर सबको खिलाईये। शाही पनीर खाने में बेहद स्वादिष्ट और बनाने में बहुत आसान है। शाही पनीर विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
शाही पनीर बनाने का सामान Ingredients for Shahi Paneer:-
- 5 बारीक़ कटे हुए टमाटर।
- 2 बारीक़ कटे हुए प्याज़।
- 15 काजू।
- 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी चूरा कर के।
- आधा बड़ा चम्मच गरम मसाला।
- 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर।
- 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर।
- 1 छोटी चम्मच नमक।
- 6 छोटी इलाइची पाउडर।
- 2 बड़े चम्मच मक्खन।
- 1 बड़ा चम्मच तेल।
- 2 छोटी चम्मच मलाई।
- 400 ग्राम पनीर।
शाही पनीर बनाने की विधि How to prepare Shahi Paneer:-
- पनीर को चौकोर काटे और अलग रखें।
- कड़ाही मध्यम आंच पर रखें और तेल डालें।
- गरम होने पर प्याज और काजू डालें और 2 मिनट पकाये।
- अब टमाटर डाले और धीमी आंच पर 10 मिनट होने दे।
- अब उसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर व् नमक मिलाये।
- अच्छे से मिलाये और मसाला ग्राइंडर में रखे।
- पीस कर ठंडा होने को रखें।
- 10 मिनट बाद थोड़ा सा पानी मिलाये और फिर से पीसे।
- अब उसी कड़ाही में मसाला डालें साथ में मक्खन डाले, ढके और हलकी आंच पर 10 मिनट पकने दे।
- अब उसमें मलाई डाले और अच्छे से मिलाये।
- अब कसूरी मेथी, गरम मसाला, इलाइची पाउडर व् पनीर मिलाये।
- अच्छे से मिलाये।
- गैस बंद करे।
- आपकी स्वादिष्ट शाही पनीर परोसने को तैयार है।
- गरम गरम परोसे।
- आप इसे रोटी, पराठा, पूरी, नान या मटर पुलाओ के साथ परोस सकते है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary
Recipe Name
शाही पनीर बनाने की विधि Shahi Paneer Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating