तोरी के छिलके की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट और सेहत से परिपूर्ण है। यह उसे भी पसंद आ जाती है जिसे तोरई नही पसंद है। बच्चों को बहुत पसंद आती है। यह आपके खाने को पूरा करती है। आप इसे बना कर देखिए। आप इसे उत्तर भारतीय खाने के साथ परोसे और खाने का स्वाद बढ़ाए, आप इसे पराठे के साथ व पूरी के साथ भी खिला सकते है साथ में बूँदी रायता या दही भी परोस सकते है, उससे खाने में और स्वाद आ जाएगा। तोरी के छिलके सब्जी विधि/ तरीका हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
तोरी के छिलके की सब्जी बनाने के लिए सामान Ingredients of Tori Chilka Sabji:-
- 1 किलो तुरई के छिलके।
- 1 प्याज़ छोटी बारीक कटी हुई।
- 1 छोटी चम्मच जीरा।
- 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर।
- 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर।
- 1 छोटी चम्मच गरम मसाला।
- 1/2 छोटी चम्मच हींग।
- 1/2 छोटी चम्मच नमक।
- 2 बड़े चम्मच तेल।
तोरी के छिलके की सब्जी बनाने की विधि How to prepare Tori Chilka Sabji:-
- ताजी तुरई ले और मोटा छिलका उतारे जिससे सब्जी में स्वाद आए, जैसा की आप दी गयी फोटो में देख सकते है।
- अब छिलका व प्याज़ बारीक काटे।
- अब कड़ाही को तेज़ आँच पर रखे।
- अब उसमें तेल डाले, गरम होने पर हींग, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डाले और करछुल से मिलाए।
- अब तुरई छिलका व प्याज़ डाले और मिलाए।
- अब नमक डाले और मिलाए, गैस धीमी करे।
- अब उसे ढक्कन से ढके।
- थोड़ी थोड़ी देर में चलाए, 5-6 मिनिट में।
- 10- मिनिट बाद आपको वो बहुत मुलायम लगेगा।
- अब ढक्कन हटा दे और धीमी आँच पर पकने दे।
- थोड़ी थोड़ी देर में चलाए।
- जब थोड़ी भूरी हो जाए और पानी सूख जाये, तब मतलब सब्जी बन गयी है।
- आपकी तोरी के छिलके की सब्जी परोसने को तैयार है।
- आप इसे उत्तर भारतीय खाने के साथ परोसे और खाने का स्वाद बढ़ाए, आप इसे पराठे के साथ व पूरी के साथ भी खिला सकते है साथ में बूँदी रायता या दही भी परोस सकते है, उससे खाने में और स्वाद आ जाएगा।
- आप तोरी की सब्जी विधि भी देख सकते है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।