गर्मी के मौसम में हम सब कुछ हल्का खाना पसंद करते है। इस समय ऐसा खाना खाते है जो जल्दी पच जाए। तोरी की सब्जी ऐसी ही सब्जी है जो खाने में हल्की और सेहत से भरपूर है। आप इस विधि से इसे बनाए, इसे बच्चे भी पसंद करेंगे। यह सबसे अच्छा उत्तर भारतीय थाली के साथ लगेगा, आप इसे पराठे के साथ भी खा सकते है। तोरी की सब्जी विधि अब हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
तोरी की सब्जी बनाने के लिए सामान Ingredients of Tori ki Sabji:-
- 1 किलो तोरई।
- 1 बड़ा चम्मच देसी घी।
- 1/4 छोटा चम्मच हींग।
- 1 छोटा चम्मच जीरा।
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
- 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला।
- 1/2 छोटा चम्मच नमक।
तोरी की सब्जी बनाने की विधि How to prepare Tori ki Sabji:-
- तुरई को अच्छे से धोले।
- अब उसे छील कर काटिए।
तोरी कटी हुई chopped tori
- कुक्कर को तेज़ आँच पर रखे।
- अब उसमें घी डाले और गरम होने पर हींग डाले फिर जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर व तोरई डाले।
- नमक डाले व अच्छे से मिलाए।
तोरी मसाले में tori in masala
- अब कुक्कर का ढक्कन बंद करे और सिनटी का इंतेज़ार करे।
कुकर में in cooker
- 4 सीटी के बाद गैस बंद करे और स्टीम में रहने दे।
- जब स्टीम निकल जाए तो ढक्कन खोले, अब उसमें गरम मसाला मिलाए।
- आपकी स्वादिष्ट तुरई परोसने को तैयार है।
- यह सबसे अच्छा उत्तर भारतीय थाली के साथ लगेगा, आप इसे पराठे के साथ भी खा सकते है।
- आप तोरी के छिलके की सब्जी विधि भी देख सकते है।
तोरी की सब्जी Tori ki sabji
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।