आलू की कचौड़ी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। हलवाई की दुकान पर हम अक्सर आलू की कचोरी खाते है। आलू की कचौड़ी बहुत आसानी से घर पर बन जाती है। आलू की कचौड़ी आप नाश्ते, में खाने में कभी भी खा सकते है। आलू की कचौड़ी आप आचार के साथ, हरी धनिया चटनी और मीठी सोंठ चटनी के साथ खा सकते है। आलू टमाटर की सब्जी के साथ आलू की कचौड़ी का स्वाद और बढ़ जाता है। आलू की कचौड़ी विधि अब हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।
आलू की कचौड़ी बनाने के लिए सामान Ingredients of Aloo Ki Kachori:-
- 2 उबले आलू मींजे हुए।
- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
- आधी छोटी चम्मच काला नमक।
- आधी छोटी चम्मच गरम मसाला।
- आधी छोटी चम्मच चाट मसाला।
- आधी छोटी चम्मच भुना जीरा पाउडर।
- आधी छोटी चम्मच अमचूर पाउडर।
- 25 ग्राम हरी धनिया बारीक कटा।
- 1 हरी मिर्च बारीक कटा।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
- 250 ग्राम गूँधा आटा।
- 200 मिली लीटर तेल।
आलू की कचौड़ी बनाने की विधि How to prepare Aloo Ki Kachori:-
- मींजे आलू में लाल मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, काला नमक, चाट मसाला, भुना जीरा, गरम मसाला और नमक मिलाए।
- अब उसमें हरी धनिया व हरी मर्चॅ डाले और मिलाए।
- अब गूँधा आटा लीजिए।
- कड़ाही लीजिए उसमें तेल डालिए और तेज़ आँच पर रखिए।
- अब आटे की लोई ले और उसे थोड़ा सा चकले पर बेलन से बेले।
- लोई को कटोरी की तरह बना ले और उसमें आलू भरे व चारों तरफ से बंद कर के फिर से लोई बना ले और बेले।
- अब उसे धीरे से बेले जिससे आलू भरा हुआ अंदर ही रहे बाहर न निकले।
- अब उसे तेल में कड़ाही में डाले।
- अब छेद वाले करछुल से धीमें से कचोरी को दबाए, जिससे वो अच्छे से पक जाए फिर पलटे।
- Hot Tip:- छेद वाले करछुल तलने में बहुत काम आता है क्योंकि वो खुद ही ज़्यादा तेल हटा देते है।
- जब वो दोनो तरफ से लाल हो जाए तो निकाले।
- आपकी स्वादिष्ट आलू की कचौड़ी परोसने के लिए तैयार है।
- आप आलू की कचोरी मिर्च का आचार व आलू टमाटर सब्ज़ी के साथ परोस सकते है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary
Recipe Name
आलू की कचौड़ी बनाने की विधि Aloo Ki Kachori Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating