बैंगन एक बहुत स्वादिष्ट सब्जी है जिसे अनेक तरीके से बनाया जाता है। यहाँ मैने भरवाँ बैंगन बनाया है जो की जोवर की रोटी के साथ बहुत अच्छा लगता है। जोवर महाराष्ट्रा का आटा है, जिसकी रोटी बहुत स्वादिष्ट एवं स्वास्थ वर्धक होती है। भरवाँ बैंगन सब्जी व जोवर रोटी की विधि/ रेसिपी दोनो अँग्रेज़ी (English) व हिन्दी भाषा में उपलब्ध है।
Serves 4 person 4 लोगो के लिए
Ingredients for Bharwan Baigan Sabzi with Jowar Roti भरवाँ बैंगन सब्जी व जोवर रोटी सामान चाहिए:-
For Jowar Aata:-
- 150 ग्राम जोवर आटा।
- 80 ग्राम गेहू आटा।
- 50 ग्राम देसी घी।
For Bharwan Baigan:-
- 5 छोटे गोल बैंगन दो तरफ चाकू से हल्का सा काटिए जिससे वो जुड़े रहे और मसाला भरने में आसानी हो जाए।
- 2 लंबे बैंगन को चार टुकड़ो में काटिए।
- 2 बड़ा चम्मच तेल/ सरसों का तेल।
- आधा छोटी चम्मच हींग।
- 2 छोटी चम्मच जीरा।
- 2 छोटी चम्मच लाल मिर्च।
- 2 छोटी चम्मच धनिया।
- 1 छोटी चम्मच गरम मसाला।
- 1 छोटी चम्मच हल्दी।
- 1 छोटी चम्मच नमक।
How to prepare Bharwan Baigan Sabzi with Jowar Roti भरवाँ बैंगन सब्जी व जोवर रोटी बनाने की विधि:-
पहले भरवाँ बैगन बनाने की विधि First Bharwan Baigan recipe:-
- कड़ाही को गैस पर तेज़ आँच पर रखे।
- उसमें तेल डाले, गरम होने पर जीरा, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर मिलाए और करछुल से चलाए, सारे बैगन इकट्ठा डाले ।
- अब नमक मिलाए।
- अच्छे से मिलाए, फिर ढक्कन से ढक दे और गॅस धीमी आँच पर करे।
- थोड़ी थोड़ी देर में चलाए।
- जब बैगन थोड़ा पाक जाये, तब उसे हलके हाथ से दबाये।
- बैगन को थोड़ी थोड़ी देर में पलटते रहे, ताकि वो दोनों तरफ से पाक जाये।
- जब बैगन पक जाए, तो आप का भरवाँ बैगन तैयार है।
- उसे गरम गरम जोवर रोटी के साथ परोसे।
जोवर रोटी बनाने की विधि Jowar Roti process:-
- दोनो आटा लीजिए और गूंदिए।
- आपका आटा तैयार है, अब उसकी रोटी बनाइए।
- Note:- जोवर रोटी का आटा गूंधने का तरीका और रोटी बनाने का तरीका गेहू का आटा गूंधने और रोटी बनाने जैसा ही होता है। आप आटा गूंधने व रोटी बनाना मेरे दिए लिंक से देख सकते है।
- आप भरवाँ बैगन व जोवर रोटी गरम गरम परोसे।
- आप रोटी का स्वाद बढाने के लिए उसपर देसी घी लगाए।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।