मकई पालक रेस्टोरेंट की डिश है पर साथ ही साथ बहुत फायदेमंद और स्वादिष्ट है। आप इसे बहुत आसानी से घर पर बना सकते है। मकई पालक विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
मकई पालक के लिए सामान Ingredients for Corn Palak:-
- 700 ग्राम पालक।
- 200 ग्राम मकई दाने।
- 2 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई।
- 2 प्याज़ बारीक़ कटी हुई।
- 2 छोटी चम्मच लहसुन का पेस्ट।
- 6 ग्राम अदरक लम्बा पतला कटा हुआ।
ऐसे काटें Cut like this
- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
- डेढ़ बड़ा चम्मच तेल।
- आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
- 2 बड़ा चम्मच दही।
- आधा छोटा चम्मच गरम मसाला।
- आधा छोटा चम्मच भुनी कसूरी मेथी चूरा।
मकई पालक बनाने की विधि How to prepare Corn Palak:-
- एक भगोने में पानी और मकई ले, तेज आंच पर और उबलने दे।
मकई उबलते हुए Corn boiling
- जब मकई की खुशबू आने लगे तब दाना निकाल कर देखें, अगर मुलायम हो गया हो तो छन्नी में निकाले।
- अलग रखे।
उबली हुई मकई boiled Corn
- एक बड़े भगोने में पानी को उबालें, जब उबलने लगे तब कटी हुई पालक उसमें डालें और एक मिनट बाद निकाल लें।
पालक उबलते पानी में Spinach in hot water
- पालक को ठन्डे पानी में डालें।
- पालक फिर से निकाले और उसका पेस्ट बनाए।
- अलग रखे।
पालक पेस्ट Spinach paste
- तेज आंच पर कड़ाही लें और तेल डाले।
- गरम होने पर उसमें प्याज़ डाले और हल्का भूरा होने दे।
प्याज तेल में Onion in oil
- गैस हलकी करे।
- अब लहसुन का पेस्ट, कटा हुआ अदरक और हरी मिर्च डाले और भूरा होने दे।
भुनी हुई प्याज़ में डाले Put in Onion roasted
भुनी हुई प्याज़ Onion roasted
- अब लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर व् अमचूर पाउडर डाले और अच्छे से मिलाये।
मसाले डाले Add masala to it
- अब पालक पेस्ट डाले।
पालक पेस्ट मिलाये Mix Spinach paste
- अब उबले हुए मकई दाने और नमक मिलाये साथ में दही भी डाले अच्छे से मिलाये।
मकई मिलाये mix corn
दही डाले with curd
- अब गरम मसाला और कसूरी मेथी चूरा मिलाये।
- अच्छे से मिलाये और गैस बंद करे।
- गरम परोसे।
- आप इसे रोटी, पराठा, पूरी, नान या मटर पुलाओ के साथ परोस सकते है।
मकई पालक Corn Palak
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।