X

सत्तू का पराठा बनाने की विधि हिन्दी में Sattu ka Paratha Recipe in Hindi

सत्तू का आटा बहुत स्वादिष्ट और गर्मियों में ठंडक पहुँचाने वाला होता है। ये बिहार का पौष्टिक आटा है। सत्तू हम बहुत तरीके से खाते है। यहाँ मै सत्तू का पराठा बनाना बता रही हूँ, जो बहुत स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर है। आप जरूर बना कर देखे और इसका स्वाद ले। सत्तू का पराठा विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।

सत्तू के पराठे का सामान Ingredients for Sattu ka Paratha:-

  • 30 ग्राम सत्तू चना।
  • 1 छोटा प्याज़ बारीक़ कटा हुआ।
  • एक चौथाई छोटा चम्मच जीरा।
  • एक चौथाई छोटा चम्मच हींग।
  • एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
  • 1 हरी मिर्चा बारीक़ कटी हुई।
  • धनिया पत्ती – पतली कटी हुईं।
  • आधा छोटा चम्मच नमक।
  • तेल पराठा बनाने के लिए।
  • गुन्दा हुआ आटा

सत्तू का पराठा बनाने की विधि How to prepare Sattu ka Paratha:-

  • सत्तू में सारे सामान को मिलाये, बस तेल छोड़कर।

Sattu Atta of chana सत्तू का आटा चने का

Sattu with ingredients सत्तू मसाले के साथ

  • अब मिलाने के लिए पानी मिलाये।

Sattu mixed with Water सत्तू में पानी मिलाकर

  • अब गुन्दा हुआ आटा ले और छोटी लोइया कर ले।
  • अब एक लोई चकले पर रखे और बेलन से बेले।
  • अब सत्तू को बीच में भरे और लोई बंद कर दे।

Sattu mixed put in a ball लोई में सत्तू भरा हुआ

close the ball लोई को बंद करे

  • अब बेल ले।

make a round बिला हुआ

  • तवा तेज आंच पर रखे और उसपर करछुल से थोड़ा तेल डाले।
  • जब तवा थोड़ा गरम हो तब उसपर बिला हुआ पराठा डाले।

on Tawa तवे पर

  • जब एकतरफ से लाल हो जाये तब पलटे।

Paratha upside down पराठा पलटिये

  • दोनों तरफ तेल लगाए और जब दोनों तरफ से लाल हो जाये तब तवे से हटाए।
  • आपका स्वादिष्ट सत्तू पराठा तैयार है।

Paratha made पराठा बन गया

Sattu ka Paratha सत्तू का पराठा

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।

Summary
Recipe Name
सत्तू का पराठा बनाने की विधि Sattu ka Paratha Recipe
Author name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
4.5 Based on 9 Review(s)
पारूल मित्तल (Parul Mittal): पारूल मित्तल एक अत्यंत उत्तम शेफ (कुक) हैं एवं उन्हें विभिन प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना बहुत पसंद है। वह उत्तर एवं दक्षिण भारतीय शाकाहारी व्यंजनो की विशेषज्ञा हैं। पारूल नियमित रूप से आपके लिए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की विधि पोस्ट करती हैं और इस बात का ख़ास ध्यान रखती हैं की विधि अत्यंत स्वादिष्ट होने के साथ साथ बनाने में अत्यंत सरल व जल्दी तैयार हो। पारूल हिन्दी एवं अँग्रेज़ी दोनो भाषाओं में लिखने की रूचि रखती हैं। Parul Mittal is an expert chef (cook) and is very passionate about cooking. She cooks both North and South Indian vegetarian dishes. Parul regularly posts various mouth-watering dishes for you and makes sure that the recipes are super yummy, yet easy and quick to cook. Parul loves to write in Hindi and English, both.