मकई पालक रेस्टोरेंट की डिश है पर साथ ही साथ बहुत फायदेमंद और स्वादिष्ट है। आप इसे बहुत आसानी से घर पर बना सकते है। मकई पालक विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
मकई पालक के लिए सामान Ingredients for Corn Palak:-
- 700 ग्राम पालक।
- 200 ग्राम मकई दाने।
- 2 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई।
- 2 प्याज़ बारीक़ कटी हुई।
- 2 छोटी चम्मच लहसुन का पेस्ट।
- 6 ग्राम अदरक लम्बा पतला कटा हुआ।
- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
- डेढ़ बड़ा चम्मच तेल।
- आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
- 2 बड़ा चम्मच दही।
- आधा छोटा चम्मच गरम मसाला।
- आधा छोटा चम्मच भुनी कसूरी मेथी चूरा।
मकई पालक बनाने की विधि How to prepare Corn Palak:-
- एक भगोने में पानी और मकई ले, तेज आंच पर और उबलने दे।
- जब मकई की खुशबू आने लगे तब दाना निकाल कर देखें, अगर मुलायम हो गया हो तो छन्नी में निकाले।
- अलग रखे।
- एक बड़े भगोने में पानी को उबालें, जब उबलने लगे तब कटी हुई पालक उसमें डालें और एक मिनट बाद निकाल लें।
- पालक को ठन्डे पानी में डालें।
- पालक फिर से निकाले और उसका पेस्ट बनाए।
- अलग रखे।
- तेज आंच पर कड़ाही लें और तेल डाले।
- गरम होने पर उसमें प्याज़ डाले और हल्का भूरा होने दे।
- गैस हलकी करे।
- अब लहसुन का पेस्ट, कटा हुआ अदरक और हरी मिर्च डाले और भूरा होने दे।
- अब लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर व् अमचूर पाउडर डाले और अच्छे से मिलाये।
- अब पालक पेस्ट डाले।
- अब उबले हुए मकई दाने और नमक मिलाये साथ में दही भी डाले अच्छे से मिलाये।
- अब गरम मसाला और कसूरी मेथी चूरा मिलाये।
- अच्छे से मिलाये और गैस बंद करे।
- गरम परोसे।
- आप इसे रोटी, पराठा, पूरी, नान या मटर पुलाओ के साथ परोस सकते है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary
Recipe Name
मकई पालक बनाने की विधि Corn Palak Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating