मसूर की दाल हमारे सेहत के लिए बहुत ज़रूरी है। मसूर की दाल मे प्रोटीन अधिक मात्रा में होती है, जो स्वस्त शरीर की ज़रूरत है। आप मसूर की दाल को रोटी/ चपाती, और चावल के साथ खा सकते है। मसूर की दाल खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। मसूर की दाल बनने की विधि/ तरीका अब हिंदी व् अंग्रेजी (English) में उपलब्ध है।
मसूर की दाल बनाने की विधि बनाने के लिए सामान Ingredients of Masoor Dal:-
- 175 ग्राम मसूर की दाल।
- 600 मिली लीटर पानी।
For Dal दाल के लिए :-
- 1छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- डेढ़ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर।
- डेढ़ छोटी चम्मच धनिया पाउडर।
- डेढ़ छोटी चम्मच नमक।
For Chaunka छौंके के लिए:–
- 1 बड़ी चम्मच देसी घी।
- आधी छोटी चम्मच हींग।
- 1 छोटी चम्मच जीरा।
- आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
मसूर की दाल बनाने की विधि How to prepare Masoor ki dal:-
- मसूर की दाल ले और उसे 15 मिनट के लिए भिगोये।
कच्ची मसूर की दाल raw Masoor ki dal
- 15 मिनट के बाद आप दाल को धोए व् कुकर में पानी के साथ तेज़ आंच पर रखे।
- अब उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर व् नमक मिलाये।
कुकर में in cooker
- अब ढक्कन बंद करे और सिंटी का इंतज़ार करे।
कुकर में in cooker
- 4 सिंटी के बाद गैस धीमी करे, जिससे वो अच्छे से पक़ जाये।
- 4 सिंटी के बाद गैस बंद करे और दाल को स्टीम में रहने दे। जब स्टीम निकल जाये तब ढक्कन खोलिए, दाल को अच्छे से चलाइए।
- आपकी मसूर की दाल तैयार है।
मसूर की दाल Masoor ki dal
- अब गोल करछुल लीजिए।
- तेज आंच पर रखें और देसी घी डालें।
- जब देसी घी गरम हो जाये तब उसमें हींग डालें, जब हींग सफ़ेद हो जाये तब उसमें जीरा डालें और फिर लाल मिर्च पाउडर डालें।
- Hot Tip:- ध्यान रहे, इसे तेज़ी से करना होता है वर्ना मसाला जल जायेगा।
- Warning: दाल में तुरंत डालें और ढक्कन तुरंत बंद कर दे नहीं तो घी के गरम छीटें आ सकते हैं।
- आपकी स्वादिष्ट मसूर की दाल परोसने को तैयार है।
- आप इसे रोटी व् चावल के साथ परोसे व् उत्तर भारतीय खाने का मज़ा ले।
- आप अरहर दाल, उरद चना दाल, ढाबे वाली दाल बनाने की विधि भी देखें व् बनाए।
मसूर की दाल Masoor ki dal
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।