पिंडी छोला -पिंडी चना -पंजाबी पिंडी चना, नाम लेते ही मुँह में पानी आ जाता है। हम सब को पिंडी छोले बहुत पसंद है, तो इसे बना कर देखिये, स्वाद में लाजवाब और बनाने में बहुत आसान। आप इसे रोटी, पराठा, पूरी, नान या मटर पुलाओ के साथ परोस सकते है। पिंडी छोला विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
पंजाबी पिंडी छोला बनाने का सामान Ingredients for Pindi Chola:-
- 500 ग्राम छोला।
- 2 मध्यम प्याज़ पीसी हुई।
- 1 प्याज़ बारीक़ कटी हुई।
- 2 बड़े टमाटर।
- 4 लहसुन की जवे।
- 2 हरी मिर्चा।
- 2 बड़े चम्मच इमली पेस्ट।
- 2 बड़े चम्मच चाय पत्ती।
- 350 मिली लीटर पानी।
- 5 बड़े चम्मच।
- 1 छोटा चम्मच हींग।
- 1 छोटा चम्मच जीरा साबुत।
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
- 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला।
- 2 छोटा चम्मच नमक।
- 6 लौंग।
- 2 बड़ी इलाइची।
- 6 छोटी इलाइची।
- लोहे की कड़ाही।
पंजाबी पिंडी छोला बनाने की विधि How to prepare Pindi chola:-
पहले स्टेप में छोला उबलने की विधि First step to boil Chola:-
- कुक्कर को गॅस पर तेज आँच पर रखे।
- अब उसमें छोले, डेढ़ लीटर पानी व 1 छोटा चम्मच नमक डाले।
- 10 मिनिट के बाद गॅस धीमी आँच पर करे।
Hot Tip:- इस विधि से आपको छोले में सोडा की ज़रूरत नही पड़ती।
- 40 मिनिट बाद गॅस बंद करे और उसे स्टीम में छोड़े।
- कुक्कर खोलो और देखिए छोले अगर मुलायम नही हुए है तो आप 2-3 सिंटी और दे दे।
दूसरे स्टेप में पिंडी छोला बनाने की विधि Second step to prepare Pindi Chola :-
ओखली में लौंग, बड़ी इलाइची व् छोटी इलाइची कूटे, छिलके हटा दे।
- धीमी आंच पर कड़ाही रखें और तेल डालें।
- अब उसमें हींग डालें फिर जीरा और जब ये तलने लगे तब कुटा हुआ मसाला डालें।
- अब उसमें पीसी हुई प्याज डाले और भुनने दें।
- थोड़ी थोड़ी देर में मसाला चलाते रहे।
तब तक ये तैयारी करिये जब तक प्याज भुनती है Do this Preparation till your Onions are fried:-
- अब टमाटर, लहसुन और हरी मिर्चा को ग्राइंडर में अच्छे से पीसे।
- लोहे की कड़ाही लें और उसमें इमली पेस्ट, चाय पत्ती व् पानी डालें और मिलाये, तेज़ आंच पर उबलने दे।
- थोड़ी देर उबलने दे ताकि रंग अच्छा आ जाये।
- अब छन्नी से पानी को छाने और एकतरफ रख दे।
- अब तक प्याज भून चुकी होगी, अब आप कटी प्याज मसाले में डालें और भुनने का इंतज़ार करें।
- जब प्याज भुन जाये तब पिसा हुआ टमाटर डालें और चारो तरफ से तेल आने का इंतज़ार करे।
- छोटे अंतराल पर करछुल से मिलते रहिये।
- टमाटर भुन जाये, तब उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर व् नमक मिलाये।
- अब उबले हुए छोले व् छना हुआ पानी मसाले में मिलाये व् 1 सिंटी और लगाए।
- गैस बंद करे, आपका स्वादिष्ट पिंडी छोला तैयार है।
- गरम परोसे।
- आप इसे रोटी, पराठा, पूरी, नान या मटर पुलाओ के साथ परोस सकते है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।