अगर आपके पास उबले आलू है, तो बस स्वादिष्ट आलू कटलेट बनाइए। आलू कटलेट सेहत के लिए बहुत अच्छे है और फटाफट बन जाते है। साबुत दाना बहुत सेहत मंद होता है। आलू कटलेट बच्चों को बहुत भाता है और आप अपने मेहमानो को भी खिला सकते है। आलू कटलेट आप हरी धनिया चटनी और मीठी सोंठ चटनी के साथ खा सकते है, बन्स के बीच में रखकर बर्गर भी बना सकती है। आलू कट्लेट विधि/ रेसिपी दोनो हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
6 लोगो के लिए Serves 6 persons
आलू कटलेट बनाने के लिए सामान Ingredients of Potato Aloo Cutlet:-
- 5 उबले आलू।
- 2 ब्रेड भिगो कर निचोड़ कर आलू के साथ मिला लें।
- 1 बारीक कटा प्याज़।
- 20 ग्राम बारीक कटा हरा धनिया।
- 1 बारीक कटा हरा मिर्चा।
- 50 ग्राम साबुत दाना।
- डेढ़ छोटा चम्मच नमक।
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च।
- आधी कड़ाही तेल।
आलू कटलेट बनाने की विधि How to prepare Potato Aloo Cutlet Potato:-
- उबले आलू को कद्दू कस करे।
- साबुत दाना बनाने से पहले आधा घंटा भिगो ले।
- पहले सबूत दाना को छन्नी में डालिए।
- अब आलू को लीजिए और उसमें भीगी ब्रेड, प्याज़, हरी धनिया, हरी मीरचा, सबूत दाना, नमक व काली मिर्च मिलाइए।
- अब आलू मिक्सर को अंडाकार आकार का बनाइए।
- कड़ाही में तेल डालकर उसे तेज़ गैस पर रखे।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें कट्लेट्स डाले, 2 एक बार में और तले।
- अब उसे पलटते रहिए और जब लाल रंग आ जाए तो हटा लीजिए।
- अब दूसरे कटलेट इसी तरह बनाए।
- आपके कट्लेट्स तैयार है, गरम गरम परोसे।
- सॉस, हरी धनिया चटनी के साथ परोसे।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary
Recipe Name
आलू कटलेट बनाने की विधि Potato Aloo Cutlet Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating