सांभर बहुत ही स्वास्थ वर्धक होता है। यह अरहर दाल/ तूर दाल व बहुत विभिन्न प्रकार की सब्जियों से बनता है। सांभर बनाने में आसान व बहुत स्वादिष्ट होता है। यह इडली व मसाला डोसा के साथ परोसा जाता है। आप सांभर चावल के साथ भी खा सकते है। यह रेसिपी/ विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
6 लोगो के लिए (Serves 6 persons)
यह रेसिपी 3 आसान स्टेप्स में बनाई जाती है:-
स्टेप 1:- दाल सांभर का आधार हैं, पहले पकी हुईं दाल बनाएं।
स्टेप 2:- सांभर के लियें सब्जियां पकाएं।
स्टेप 3:- पकी हुईं दाल व् सब्जियों से सांभर बनाएं।
सांभर बनाने के लिए सामान Ingredients of Sambar:-
स्टेप 1: दाल उबालने के लिए सामान Ingredients for Boiled Dal:-
- अरहर दाल 150 ग्राम।
- हल्दी पाउडर 1 छोटे चम्मच।
- नमक आधा चम्मच।
- दाल के लिए 800 मिली लीटर पानी।
- 2 टमाटर साबुत।
स्टेप 2: सब्जी के लिए सामान Ingredients for veg:-
- 1 छोटे चम्मच नमक सब्जी में डाले।
- 1 छोटे चम्मच राई।
- 1 छोटे चम्मच जीरा।
- 2 बड़े चम्मच तेल।
- 150 ग्राम बारीक कटी बीन्स।
- 150 ग्राम बारीक कटी गाजर।
- 2 ड्रमस्टिक लम्बा कटा हुआ।
- 1 गोल बैगन बारीक़ कटा हुआ।
अंतिम स्टेप 2:- सांभर के लिए सामान Ingredients For Sambar:-
- उबली हुई दाल [स्टेप 1 से]।
- सब्जी [स्टेप 2 से]।
- 500 मिली लीटर पानी दाल में डालिए पकी हुई सब्जी दाल में डालने के बाद।
- 2 बड़ा चम्मच सांभर मसाला।
- 1 बड़ा चम्मच ईमली का पेस्ट।
सांभर बनाने की विधि How to prepare Sambar:-
स्टेप 1: दाल बनाने की विधि To prepare boiled tur Dal:-
- अरहर/ तूर दाल को आधे घंटे के लिए भिगोएे।
- अब कुक्कर में दाल और साबुत टमाटर डालिए।
- अब हल्दी, नमक व पानी डाल कर कुक्कर बंद करिए और तेज आँच पर रखे।
- 8 सिंटी होने दे, फिर गॅस को बंद कर दे और स्टीम निकलने का इंतेज़ार करे।
स्टेप 2: सब्जी बनाने की विधि How to prepare Veg:-
- पहले सब्जिया लें, अच्छे से धोये फिर बारीक़ काट लें, गाजर को छीलिये फिर काटिये।
- ड्रमस्टिक बड़ा बड़ा काटें।
- कड़ाही लीजिए, तेज आँच पर रखिए और उसमें तेल डालिए।
- जब तेल गरम हो जाए, तो पहले राई डालिए, फिर जब वो फूटने लगे तब जीरा डालकर तुरंत सब्जियां डाल दीजिए वरना जीरा जल जाएगा, करछुल से मिलाइए।
- अब गॅस धीमी आँच पर करके नमक मिलाइए और ढक्कन से ढक दीजिए।
- सब्जी थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहे, सब्जी पकने पर गैस बंद करें।
अंतिम स्टेप 3: सांभर बनाने की विधि How to prepare Sambar:-
- अब कुकर खोलिए, टमाटर को करछुल से फोड़ दीजिए और मिला दीजिए फिर सारी सब्जी उसमें डाल दीजिए।
- अब सांभर मसाला, ईमली पेस्ट व पानी मिलाकर कुक्कर बंद करके तेज आँच पर रखिए।
- 1 सिंटी के बाद बंद करे।
- कुक्कर खोलिए उसे करछुल से मिलाइए, आपका सांभर खाने के लिए तैयार है।
- इसे नारियल चटनी, इडली, मसाला डोसा के साथ परोसिए, खाने वाला आपकी तारीफ करेगा।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary
Recipe Name
सांभर बनाने की विधि Sambar Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating