आलू तो हर सब्जी में बहुत स्वाद बढ़ा देता है| यहाँ आलू की सूखी सब्जी बनाना सिखाया है जिसे आप किसी भी समय खा सकते है। आप आलू की सूखी सब्जी को कढ़ी, बथुआ पराठा, रोटी/ चपाती, पूरी और अरहर तड़का दाल, आदि के साथ खा सकते है। आलू की सूखी सब्जी बहुत स्वादिष्ट होती है और बनाने में बहुत आसान है। आलू की सूखी सब्जी विधि/ रेसिपी अब हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
4 लोगो के लिए Serves 4 persons
आलू की सूखी सब्जी बनाने के लिए सामान Ingredients of Sukhe Aloo Ki Sabzi:-
- 4 उबले आलू छोटे टुकड़ो में कटे हुए।
- 2 बड़े चम्मच देसी घी या तेल।
- 20 ग्राम हरा धनिया बारीक कटा हुआ।
- 1 हरा मिर्चा बारीक कटा हुआ।
- डेढ़ छोटा चम्मच जीरा।
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च।
- डेढ़ छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच हल्दी।
- 1 छोटा चम्मच नमक।
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला।
- 1/4 छोटा चम्मच हींग।
आलू की सूखी सब्जी बनाने की विधि How to prepare Sukhe Aloo Ki Sabzi:-
- कड़ाही को तेज़ आँच पर गैस पर रखे।
- अब उसमें घी डाले, हल्का गरम होने पर उसमें पहले हींग फिर जीरा और गरम मसाला लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर व हल्दी पाउडर मिलाए डाले।
घी में हींग जीरा Ghee with hing jeera
लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी मिलाएं add red chili, coriander turmeric
- गैस धीमी करे।
- आलू और नमक डाले और करछुल से चलाए।
उबले आलू डालें add boiled potato
- 15 मिनिट के लिए गैस पर रखे, और थोड़ी थोड़ी देर में चलाए।
- अब हरी धनिया व हरी मिर्च मिलाए।
हरा धनिया मिलाएं add green coriander
- 2 मिनिट के लिए और गैस पर रखे।
- आपके सूखे आलू की सब्जी तैयार है।
- गरम गरम परोसे।
- आप इसे कढ़ी, बथुआ पराठा, रोटी/ चपाती, पूरी और अरहर तड़का दाल, आदि के साथ परोसे।
आलू की सूखी सब्जी Aloo ki sukhi sabji
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।