दम आलू हम रेस्टोरेंट में खाने जाते है, यहाँ आप के लिए विशेष रूप से दम आलू बनाने की विधि है। दम आलू बहुत आसानी से घर पर बन जाता है। दम आलू को नान/ रोटी, मटर पुलाव के साथ परोसा जा सकता है। दम आलू बनाने की विधि हिन्दी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
4 लोगो के लिए Serves 4 Persons
दम आलू के लिए सामान चाहिए Ingredients for Dum Aloo:-
- 6 आलू लीजिए और बीच से 2 टुकड़ो में काटें।
- 4 प्याज़।
- 4 टमाटर।
- आधा कड़ाही तेल।
- 2 छोटे चम्मच जीरा।
- 1 छोटे चम्मच हींग।
- 1 छोटे चम्मच गरम मसाला।
- 2 छोटे चम्मच हल्दी पाउडर।
- 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर।
- 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- डेढ़ चम्मच नमक।
- 4 लॉंग।
- 4 इलायची।
- 1 तेज पत्ता।
दम आलू बनाने की विधि How To Prepare Dum Aloo:–
आलू को तलने का तरीका:-
- एक कटोरे में पानी भरिये, उसमें एक छोटा चम्मच नमक डालिए।
- आलू लीजिए, धोकर छील लीजिए।
- आलू बीच से दो टुकड़ो में काटिए।
- आलू में काँटे से छेद करे।
- अब आलू पानी में डालें।
- अब उसे एकतरफ रखें।
Hot Tip:- आलू हमेशा पानी में डालिए, वो काला नही पड़ेगा और छेद से नमक आराम से आलू के अंदर चला जाएगा जिससे वो और स्वादिष्ट हो जाएगा।
- भीगा हुआ आलू कड़ाही में डालने से पहले तौलिये पर सुखा लें जिससे गरम तेल में पानी न उछले।
- तेज आँच पर आधा कड़ाही तेल लीजिए।
- जब तेल गरम हो जाए, भीगे हुए आलू तौलिये से सुखाकर तेल में डालें।
- थोड़ी, थोड़ी देर में छेद वाली करछुल से आलू पलटीए।
- आलू लाल लाल होने दीजिए।
- जब आलू चारो तरफ से लाल लाल हो जाए तब उन्हे हटाइए, बचे हुए आलू भी इसी तरह तलिए।
- आलू अलग रख दीजिए।
दम आलू का मसाला बनाने की विधि:-
- आपके पास 4 प्याज़ है उन्हे छीलिए, 3 प्याज़ पीस लीजिए और एक बारीक काट लीजिए।
Hot Tip:- इस विधि को दो प्याज़ा कहते है यानी कटी प्याज़ व पीसी दोनो के इस्तेमाल से सब्जी का स्वाद सौ गुना बढ़ जाता है।
- दूसरी कड़ाही लीजिए, तेज आँच पर रखे और 4 बड़े चम्मच तेल डालिए।
- तेल में पहले लोंग, इलायची, तेज पत्ता डाले फिर हींग, गरम मसाला और जीरा डालिए।
Hot Tip:- उपर दी हुई विधि से आपकी सब्जी बहुत खुशबूदार और फ्लेवर से भरपूर बनेगी।
- जब प्याज़ लाल लाल हो जाए, आप पिसी प्याज़ कड़ाही में डाले और थोड़ी थोड़ी देर में करछुल से चलाए, भुनने दीजिए।
- तब तक आप टमाटर पीस लीजिए।
- आप एक कटोरी में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर व धनिया पाउडर डाले और उसमें 3 छोटे चम्मच पानी डालिए और मसाला भिगो दीजिए।
Hot Tip:- मसाला भिगोने से उसका असर बढ़ जाता है।
- जब प्याज़ भुन जाए तब आप उसमें भीगा हुआ मसाला डालिए, एक बार करछुल से चलाये, फिर टमाटर व् एक छोटा चम्मच नमक डालिए।
- अच्छे से मिलाये व् भुनने दीजिए।
- जब टमाटर भूरा हो जाए आपका दम आलू मसाला तैयार है।
- अब तले हुए आलू मसाले में डाले।
दम आलू का फाइनल स्टेप:-
- इसे कुक्कर में डाले, 250 मिली लीटर पानी कड़ाही में डालें, जिससे बचा हुआ मसाला भी पानी के साथ कुकर में चला जाये, तेज़ आँच पर चढ़ा दे, एक सीटी के लिए इंतेजर करे।
- गैस बंद करे।
- दम आलू की खुश्बू महसूस करिए और स्टीम निकलने के बाद कुक्कर खोलिए।
- दम आलू तैयार है, गरम गरम परोसिए।
दम आलू गरम करने का तरीका:-
- Note – दम आलू पानी पी लेता है और गाढ़ा हो जाता है इसलिए अगर दम आलू बच जाये तो अगली बार कड़ाही में आधा कटोरी पानी लीजिये और उसमें थोड़ी मिर्चा पाउडर व् नमक डालें, जब उबाल आ जाये तब दम आलू डाल कर धीमीं आंच पर गरम करें और कड़ाही को ढक दें। थोड़ी देर में आपका दम आलू बढ़िया से गरम हो जायेगा।
- आप इसे रोटी, नान, मटर पुलाव या पूरी के साथ परोस सकते है साथ में बूंदी का रायता और स्वाद बढ़ा देगा।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।