स्वादिष्ट उरद दाल के बड़े सांभर, चटनी के साथ या दही बड़े की तरह बना कर खाते है। कुल मिला कर बात ये हुई की उरद दाल के बड़े हम अलग अलग तरीके से खा सकते है। उरद दाल के बड़े बनाने में बहुत आसान होते है और खाने में बहुत स्वादिष्ट। आप इसे हर बार अलग तरह से परोसे सकते है। आप इसे सांभर व नारियल चटनी के साथ परोस सकते है। आप इसमे दही व मीठी सौंठ चटनी डाल कर इस से दही बड़ा भी बना सकते हैं। उरद दाल बड़े विधि/ रेसिपी हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
4 लोगो के लिए
उरद दाल के बड़े बनाने के लिए सामान Ingredients of Urad Dal Ke Vade:-
- 250 ग्राम उरद दाल।
- 200 मिली लीटर तेल।
- 1 चम्मच नमक।
- आधा चम्मच हींग।
- मिक्सर ग्राइंडर।
- बड़े बनाने वाला सांचा।
उरद दाल के बड़े बनाने की विधि How to prepare Urad Dal Ke Vade:-
- उरद दाल पानी में 5 घंटे के लिए भिगोएे।
- अब पानी हटा दीजिए और दाल मिक्सी में डालिए और साथ में नमक व हींग डालिए और इसे पीसीए, जब तक वो चिकना पेस्ट न बन जाए पीस लीजिए।
- अब कड़ाही लीजिए और तेज आँच पर रखिए,,गरम होने के लिए तेल डालिए।
- अब दाल बड़े मेकर में डालिए।
- जब तेल गरम हो जाए तब दाल, बड़े मेकर से कड़ाही में संभाल कर डाले।
- एक मिनिट बाद पलटे।
- ऐसे ही पलटते रहे जब तक की वो सुनहेरा न हो जाए।
- अब उन्हे बाहर निकालिए।
- अब बड़े परोसने के लिए तैयार है।
- आप इसे सांभर व नारियल चटनी के साथ परोस सकते है।
- आप इसमे दही व मीठी सौंठ चटनी डाल कर इस से दही बड़ा भी बना सकते हैं।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।