
बादाम बहुत पौष्टिक और सेहत से भरपूर होती है। बच्चों को हम बादाम बहुत खिलाना चाहते है, तो क्यों न इतना स्वादिष्ट बना दे बादाम को, की वो माँग माँग कर खाए। बादाम का हलवा सेहत से परिपूर्ण होता है और बनाने में आसान होता है। इसे आप रख भी सकती है। यह खराब नही होता है। बच्चे इसे शौक से खाते है। बादाम का हलवा विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।
बादाम का हलवा बनाने के लिए सामान Ingredients of Badam Ka Halwa:-
- दूध – 400 मिली लीटर, बादाम पीसने के लिए।
- बादाम – 350 ग्राम।
- इलायची – 5 पीस कूटे हुए।
- देसी घी – 120 ग्राम।
- चीनी – 200 ग्राम।
- केसर – 1/4 छोटी चम्मच।
- दूध – 200 मिली लीटर, बादाम भुनने के बाद।
बादाम का हलवा बनाने की विधि How to prepare Badam Ka Halwa:-
- बादाम को रात भर भिगोएं, सुबह छीलें।
- मिक्सर में डालें व् दूध डालें और पीसे।

भीगे हुए, छिले बादाम soaked and peeled badam

बादाम दूध के साथ पीसने के लिए badam with milk in jar

पिसा हुआ बादाम badam grinded
- कड़ाही तेज आँच पर गैस पर रखे।
- उसमें देसी घी डालें।

देसी घी desi ghee
- उसमें पिसा हुआ बादाम डालें, साथ में केसर मिलाये।

बादाम पिसा डालें व् केसर डालें Mix grinded Badam and add kesar
- गैस धीमी करें और थोड़ी थोड़ी देर (2 मिनट के अंतराल पर), करछुल से चलाते रहे।

बादाम भुनते हुए badam roasting
- इलायची को कूटे।
- जब बादाम भुन जाये।

बादाम भुना हुआ badam bhuna hua
- अब चीनी व् दूध मिलाये।

चीनी व् दूध मिलाये add sugar and milk
- इसको अच्छे से मिलाये।

अच्छे से मिलाये mix well
- हलवा 5 मिनिट धीमी आँच पर छोड़े।
- जब चीनी अच्छे से मिल जाए गैस बंद करे।
- इलाइची डालें।
- स्वादिष्ट बादाम का हलवा खाने के लिए तैयार है।
- गरम गरम परोसे।

बादाम का हलवा badam ka halwa
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।





