
फ्रूट कस्टर्ड जेली बनाने में बहुत आसान और सेहत से भरपूर होता है। खाने के बाद या शाम को फ्रूट कस्टर्ड बहुत स्वादिष्ट लगता है। आप फ्रूट कस्टर्ड जेली ज़रूर बना कर देखे। फ्रूट कस्टर्ड जेली विधि/ तरीका हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
फ्रूट कस्टर्ड जेली बनाने के लिए सामान Ingredients of Fruit Custard Jelly:-
- 1 लीटर दूध।
- 70 मिली लीटर ठंडा दूध एक कटोरी में।
- 162 ग्राम क्रीम।
- 30 ग्राम कस्टर्ड पाउडर।
- 156 ग्राम चीनी।
- 400 ग्राम आम/ 2 आम।
- 200 ग्राम केला/ 1 केला।
- 60 ग्राम अंगूर।
- 264 ग्राम सेब/ 2 सेब छिलका छीलिए।
- जेली – 1 पैकेट स्ट्रॉबेरी या रसबेररी फ्लेवर।
फ्रूट कस्टर्ड जेली बनाने की विधि How to prepare Fruit Custard Jelly:-
- भगोना तेज़ आँच पर रखे और 1 लीटर दूध को उबलने दे।
- 70 मिली लीटर दूध में कस्टर्ड पाउडर मिलाए और एक तरफ रखे।
- एक उबाल के बाद कस्टर्ड वाला दूध मिलाए।
- डेढ़ मिनिट के बाद उसमें चीनी डाले और 20 सेकेंड्स के लिए गैस पर रहने दे।
- गैस बंद करे और ठंडा होने को रखे।
- 3 घंटे में आपका कस्टर्ड ठंडा हो जाएगा, आप फलो को छोटा छोटा काट ले।
- अब ठंडे कस्टर्ड में पहले क्रीम मिला ले, फिर फल मिलाए।
- अब फ्रिज में 4 घंटे के लिए रखे जिससे फ्रूट कस्टर्ड अच्छे से ठंडा हो जाए।
जेली बनाने की विधि How to prepare Jelly:-
- आप बाजार से जेली का पैकेट खरीदें।
- अब जेली मोल्ड लें, उसमें थोड़ा सा घी हाथ में लेकर चारो तरफ लगा दे जिससे जेली चिपके नहीं और आसानी से निकल जाये।
- आप जेली पाउडर मोल्ड में डालें, फिर उसमें खौलता हुआ पानी डाल दे और अच्छे से मिलाएं।
- ठंडा होने को रखें।
- जब ठंडा हो जाये तब आधे घंटे को फ्रीजर में रखे, फिर फ्रिज में रख दे।
- जब जेली जम जाये, तब वो परोसनर को तैयार है।

Jelly जेली
परोसने का तरीका Stylish Serving:-
- आप एक कांच का गिलास लें।
- अब उसमें पहले जेली डालें, फिर ऊपर से फ्रूट कस्टर्ड डाल कर परोसे।
- ठंडा परोसे।

Fruit custard jelly फ्रूट कस्टर्ड जेली
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary
			

Recipe Name
फ्रूट कस्टर्ड जेली बनाने की विधि Fruit Custard Jelly Recipe
			
			
			Author name
पारुल मित्तल Parul Mittal 
Published On 
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
 



 Based on 6  Review(s)
 Based on 6  Review(s)





 
						 
						




