आजकल हम सब अपनी सेहत को ले कर काफी सजग रहते है, ऐसे में कम तेल में बनी मिक्स वेज परफेक्ट है। इसमें हरी सब्जियों के साथ पनीर भी होता है, जो हर उम्र को पसंद आता है, साथ में सेहत से भरपूर है। आप इसे नान, पराठा सबके साथ परोस सकते है. बनाने में बहुत आसान और मिनटों में बनती है, स्वाद लाजवाब। आप इसे जरूर बना कर देखें। मिक्स वेज बनाने की विधि हिंदी व् अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है।
मिक्स वेज के लिए सामान Ingredients for Mix Veg:-
- बीन्स – 100 ग्राम।
- शिमला मिर्च – 1 बड़ी।
- टमाटर – 2
- प्याज – 2
- हरी मटर – 75 ग्राम।
- पनीर – 100 ग्राम।
- जीरा – 1 छोटी चम्मच।
- अदरक लहसुन पेस्ट – 1 छोटी चम्मच।
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच।
- हल्दी पाउडर – 1 छोटी चम्मच।
- धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच।
- नमक – 1 छोटी चम्मच।
- काली मिर्च – आधा छोटी चम्मच।
- तेल – 2 बड़ा चम्मच।
मिक्स वेज बनाने की विधि How to prepare Mix Veg:-
- पहले आप प्याज, टमाटर, बीन्स, शिमला मिर्च, पनीर सबको लम्बाई में काटें जिससे सब्जी सुन्दर लगे।
- अब एक कड़ाही में तेल लें और तेज़ आंच पर रखे।
- गरम होने पर उसमें जीरा डालें फिर लहसुन अदरक का पेस्ट डालें।
- अब प्याज डालें और थोड़ा सा पकने दें।
- गैस धीमीं करें।
- जब प्याज थोड़ी सी पक जाये तब आप लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर मिलाएं और साथ में सारी सब्जियां व् पनीर डालें।
- इसमें नमक डालें और ढक्कन से ढकें, अच्छे से मिलाएं।
- 2-3 मिनट के अंतराल पर सब्जी को मिलाएं।
- जब खुशबू आ जाये और सब्जियां पक जाएँ, तब ऊपर से काली मिर्च डालिये और गैस बंद करिये।
- आपकी मिक्स वेज परोसने को तैयार है।
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary
Recipe Name
मिक्स वेज बनाने की विधि Mix veg Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
7 Review(s) Based on