![चावल की खीर chawal ki kheer](https://parulkirecipes.com/wp-content/uploads/2015/10/chawal-ki-kheer-1-1.jpg)
चावल की खीर बहुत स्वादिष्ट होती है और सबको बहुत पसंद आती है। बच्चे इसे बहुत शौक से खाते है। आप इसे आसानी से बना सकते है बिना पहले से सोचे हुए। चावल की खीर विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।
चावल की खीर बनाने का सामान Ingredients for Chawal ki Kheer:-
- 50 ग्राम चावल।
- एक लीटर दूध।
- 125 ग्राम चीनी।
- 6 बादाम कूटकर।
- 6 काजू कूटकर।
- 7-8 किशमिश।
- 6 इलायची पीसी।
चावल की खीर बनाने की विधि How to prepare Chawal ki Kheer:-
- पहले चावल अच्छे से धोये फिर दूध में डालें।
- गैस पर तेज़ आँच पर कड़ाही रखे।
- उसमें दूध और चावल साथ में डाले।
- एक उबाल का इंतेज़ार करे।
- गैस धीमी आँच पर करे।
- छोटे अंतराल पर मिलाए और आधे घंटे के लिए धीमी आँच पर पकने दे।
![Chawal ki Kheer चावल की खीर](https://parulkirecipes.com/wp-content/uploads/2015/10/chawal-ki-kheer.jpg)
Chawal ki Kheer चावल की खीर
- अब उसमें चीनी डाले और 10 मिनिट के लिए धीमी आँच पर रहने दे।
- गैस बंद करें और किशमिश डालें, किशमिश हमेशा गैस बंद करने के बाद ही डालें वरना दूध फट सकता है।
- Note:- खीर में चीनी डालने से वह थोड़ी पतली हो जाएगी, आप 10 मिनट में गैस बंद करें।
- अब कुटा हुआ काजू, बादाम व इलायची डाले।
- चावल की खीर तैयार है।
- ये खीर गरम भी परोस सकते है, यह स्वाद में लाज़वाब लगती है।
- गर्मीं के मौसम में आप ठंडी खीर परोसें।
- दोनों ही तरीके में खीर का स्वाद अमृत समान है।
![चावल की खीर chawal ki kheer](https://parulkirecipes.com/wp-content/uploads/2015/10/chawal-ki-kheer-1-1.jpg)
चावल की खीर chawal ki kheer
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary
![recipe image](https://parulkirecipes.com/wp-content/uploads/2015/10/chawal-ki-kheer-1-1.jpg)
Recipe Name
चावल की खीर बनाने की विधि Chawal ki Kheer Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
![1star](https://parulkirecipes.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)

![gray](https://parulkirecipes.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/gray.png)