
मूंग दाल बहुत स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर होती है, आप इसे मेरे तरीके से बना कर जरूर देखें। बच्चों से ले कर बड़ों तक सबको पसंद आएगी, मूंगदाल फ्राई बनाना बहुत आसान है, आप जरूर बना कर देखें। मूंग दाल फ्राई बनाने की विधि हिंदी व् अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है।
मूंग दाल फ्राई बनाने का सामान Ingredients for Moong Dal fry:-
- मूंग दाल – 250 ग्राम।
- पानी – 600 मिली लीटर।
- टमाटर – 1
- हरा धनिया – बारीक़ कटा हुआ।
- हरा मिर्चा – बारीक़ कटा हुआ।
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच।
- हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच।
- नमक – 1 छोटा चम्मच।
For fry (tadka) फ्राई (तड़का)के लिए:–
- 1 बड़ी चम्मच देसी घी।
- आधी छोटी चम्मच हींग।
- 1 छोटी चम्मच जीरा।
- आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
मूंग दाल फ्राई बनाने की विधि How to prepare Moong dal fry:-
- मूंग दाल लीजिये और आधा घंटा पानी में भिगो कर रखिये।
- टमाटर, हरा धनिया व् हरा मिर्चा बारीक़ काट कर अलग रख लें।
- अब आप अच्छे से मूंग दाल धो लीजिये।
- कुकर को तेज आंच पर रखे और उसमें मूंग दाल डालिये साथ में पानी डालें।
- अब कटा हुआ टमाटर, धनिया व् मिर्चा डालें साथ में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर व् नमक मिलाये।

मूंग दाल कुकर में moong dal in cooker
- अच्छे से मिलाये व् कुकर का ढक्कन बंद कर दें।

कुकर में in cooker
- 4 सिंटी के बाद गैस बंद करे व् कुकर को स्टीम में रहने दें।
- अब दाल को अच्छे से मिलाये, आपकी दाल तैयार है, अब तड़का बना कर उसमें डालें।

मूंग दाल moong dal
मूंग दाल फ्राई (तड़का) बनाने का तरीका Moong dal fry (tadka) method:-
- अब गोल करछुल लीजिए।
- Dal Tadka with Ball Scoop दाल तड़का गोल करछुल से
- तेज आंच पर रखें और देसी घी डालें।
- जब देसी घी गरम हो जाये तब उसमें हींग डालें, जब हींग सफ़ेद हो जाये तब उसमें जीरा डालें और फिर लाल मिर्च पाउडर डालें।
- Hot Tip:- ध्यान रहे, इसे तेज़ी से करना होता है वर्ना मसाला जल जायेगा।
- Warning: दाल में तुरंत डालें और ढक्कन तुरंत बंद कर दे, नहीं तो घी के गरम छीटें आ सकते हैं।
- आपकी स्वादिष्ट मूंग दाल फ्राई परोसने को तैयार है।
- आप मूंग दाल फ्राई रोटी व् चावल के साथ परोसे व् उत्तर भारतीय खाने का मज़ा ले।

मूंग दाल फ्राई Moong dal fry
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया रेसिपी को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
मूंग दाल फ्राई बनाने की विधि Moong dal fry recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating





Tempting!! I will try this recipe 😊
Thanks, Anita, please try and provide your valuable feedback.