
आलू गोभी की सब्जी बहुत स्वादिष्ट होती हैं और बनाने में बहुत आसान है। इस सब्जी को हम किसी भी खाने के साथ खा सकते है। इसको पराठा या दाल चावल के साथ दें। आलू गोभी विधि/ तरीका हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
आलू गोभी की सब्जी बनाने के लिए सामान Ingredients of Gobhi Aloo Sabji:-
- 1 फूल गोभी छोटा छोटा काटे।
- 2 आलू छोटा छोटा काटे।
- 15 ग्राम हरी धनिया बारीक कटा हुआ।
- 1 हरी मिर्च बारीक कटा हुआ।
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला।
- 1 छोटा चम्मच जीरा।
- आधा छोटा चम्मच काला नमक।
- आधा छोटा चम्मच चाट मसाला।
- आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर।
- 1/4 छोटा चम्मच हींग।
- डेढ़ बड़ा चम्मच तेल।
आलू गोभी की सब्जी बनाने की विधि How to prepare Gobhi Aloo Sabji:-
- गोभी को धोकर काट लें।
- आलू को छील कर, धोकर छोटे टुकड़ों में काटे।

आलू और गोभी काटकर aloo gobhi chopped
- कड़ाही में तेल डाले, तेज आँच पर रखे, गरम होने पर हींग व जीरा डाले।
- अब उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, काला नमक, चाट मसाला, अमचूर पाउडर डाले और मिलाए।

masala
- अब उसमे गोभी आलू व नमक डाले और मिलाए, गैस धीमी आँच पर करे।

आलू गोभी कड़ाही में aloo gobhi in kadahi
- ढक्कन से ढके।

ढक्कन से ढके cover with lid
- 2 मिनिट बाद गैस बंद करे और आधे घंटे के लिए छोड़ दे।
- Hot Tip:- ऐसा करने से सब्जी बहुत स्वाद बनती है।
- अब धीमी आँच पर गैस खोले।
- थोड़ी थोड़ी देर (5 मिनट के अंतराल पर) सब्जी चलाए।

आलू गोभी बनते हुए aloo gobhi in making
- देखे अगर आलू मुलायम हो गये हो तो सब्जी पर से ढक्कन हटाए और धीमी आँच पर पकने दे।

आलू गोभी बनते हुए aloo gobhi in making
- जब सब्जी का रंग लाल लाल हो जाए व खुश्बू सुंदर सी आए और पानी सूख गया हो तो आपकी सब्जी बन गयी है।
- इसमें 15-20 मिनट लगते है।
- अब उस पर हरी धनिया व हरी मीरचा डाले।
- गरम मसाला डाले।
- सब्जी परोसने को तैयार है।
- इसको पराठा या दाल चावल के साथ दें।

आलू गोभी की सब्जी aloo gobhi ki sabji
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
आलू गोभी की सब्जी विधि Gobhi Aloo Sabzi Recipe
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




