
टमाटर उत्तपम एक दक्षिण भारती व्यंजन है और इसको बनाना बहुत आसान होता है, इसे आप सांभर और नारियल चटनी के साथ पेश कर सकते है। प्याज़ टमाटर वाला उत्तपम विधि/ रेसिपी हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।
टमाटर उत्तपम बनाने के लिए सामान Ingredients of Tomato Uttapam:-
- आधा किलो डोसा इडली पेस्ट।
- आधा छोटा चम्मच नमक।
- एक बारीक कटा प्याज़।
- 1 टमाटर बारीक कटा हुआ।
- 50 ग्राम हरी धनिया बारीक कटी हुई।
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई।
- 200 मिली लीटर तेल।
टमाटर उत्तपम बनाने की विधि How to prepare Tomato Uttapam:-
- डोसा इडली पेस्ट में प्याज, टमाटर, हरी धनिया, मीरचा और नमक मिलाए।
- तवा तेज आँच पर रखे।
- जब तवा गरम हो जाए, तब उसपर चपटे करछुल से तेल लगाकर गोल करछुल से डोसा पेस्ट रखे।
- पेस्ट को फैलाए और चारो तरफ से चपटे करछुल से तेल डाले।
- 1 मिनिट के बाद उसे चपटे करछुल से पलट दे और दूसरी तरफ भी तेल डाले।
- अब गैस धीमी आँच पर करे और पलटते रहिए थोड़ी थोड़ी देर में।
- 5 मिनिट बाद आप उसे भूरे रंग का और करारा पाएँगे।
- Note:- अगर आपको उत्तपम करारा नहीं पसंद है तो आप उसे पहले उतार ले जब वो मुलायम हो और पक़ गया हो।
- यह तैयार है,आप इसे नारियल चटनी व सांभर के साथ परोसे।
- इसे आप अकेले भी खा सकते है।
- आपका स्वादिष्ट प्याज टमाटर उत्तपम खाने के लिए तैयार है।
- गरम गरम परोसिए।

उत्तपम uttapam
Related Recipes संबंधित व्यंजन
- मसाला डोसा बनाने की विधि/ रेसिपी
- इडली सांभर बनाने की विधि/ रेसिपी
- उरद दाल के बड़े बनाने की विधि/ रेसिपी
- सांभर बनाने की विधि/ रेसिपी
- नारियल की चटनी बनाने की विधि/ रेसिपी
- चावल बनाने की विधि/ रेसिपी
- रसम बनाने की विधि/ रेसिपी
आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।
Summary

Recipe Name
टमाटर उत्तपम बनाने की विधि/ रेसिपी Tomato Uttapam Recipe/ Vidhi
Author name
पारूल मित्तल Parul Mittal
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating




