आलू पराठा बनाने की विधि/ रेसिपी Aloo Paratha Recipe/ Vidhi

आलू पराठा का नाश्ता बहुत ही स्वादिष्ट व ताक़त से भरपूर है। यह बिना सब्जी के भी बच्चों व बड़ों दोनों को अच्छा लगता हैं। आप इसे हरी मिर्च आचार, आलू टमाटर की सब्जी, हरी धनिया चटनी और दही के साथ परोस सकते है। आलू पराठा विधि/ रेसिपी हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।

आलू पराठा बनाने के लिए सामान Ingredients of Aloo Paratha:-

  • 4 उबले आलू।
  • आधा छोटा चम्मच काली मिर्च।
  • 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर।
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
  • 20 ग्राम बारीक कटा धनिया।
  • 1 बारीक कटा मीरचा।
  • आधा छोटा चम्मच चाट मसाला।
  • एक छोटा चम्मच नमक।
  • 350 ग्राम  गेंहू आटा गुन्दा हुआ
  • देसी घी

आलू पराठा बनाने की विधि How to prepare Aloo Paratha:-

  • उबले आलू मींजिए/ कद्दूकस करिए।
  • अब इसमें काली मिर्च, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हरा धनिया, हरा मीरचा व नमक डाले और मिलाइए।
Aloo Masala

Aloo Masala

  • अब गून्दा आटा लीजिए ।
  • आटे की गोल लोई लीजिए।
  • अब लोई को कटोरी आकार में करके उसमें आलू भरिये।
  • अब उसे चारो तरफ से बंद करिए।
  • अब चकला बेलन लीजिए।
  • अब लोई चकले पर रख कर बेलन से बेलिए।
  • तेज़ आँच पर तवा गैस पर रखिए।
  • गरम होने दीजिए।
  • अब देसी घी रखिए और तवे पर थोड़ा सा घी डालिए ।
  • अब उसपर बिला पराठा डालिए।
  • उसे थोड़ा पकने दे, देसी घी लगाए और पलटे।
  • अब दूसरी तरफ भी देसी घी लगाए और पलटे।
  • गैस धीमी कर दीजिए अगर तवा ज़्यादा गरम हो गया हो।
  • जब लाल लाल हो जाए और करारा हो जाए, तब आपका पराठा बन गया है।
  • अब इसे प्लेट में निकालिए।
  • गरम गरम परोसिए।
  • आप इसे घर का बना हरी मिर्च आचार, आलू टमाटर की सब्जी, हरी धनिया चटनी और दही के साथ परोस सकते है।
Aloo Paratha आलू पराठा

Aloo Paratha आलू पराठा

आपका फीडबेक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया आर्टिकल को रेट अवश्य करें व अपने बहुमूल्य कॉमेंट्स लिखें।

Summary
recipe image
Recipe Name
आलू पराठा बनाने की विधि Aloo Paratha Recipe/ Vidhi
Author name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
4.51star1star1star1star1star Based on 55 Review(s)
पारूल मित्तल (Parul Mittal)

About पारूल मित्तल (Parul Mittal)

पारूल मित्तल एक अत्यंत उत्तम शेफ (कुक) हैं एवं उन्हें विभिन प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना बहुत पसंद है। वह उत्तर एवं दक्षिण भारतीय शाकाहारी व्यंजनो की विशेषज्ञा हैं। पारूल नियमित रूप से आपके लिए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की विधि पोस्ट करती हैं और इस बात का ख़ास ध्यान रखती हैं की विधि अत्यंत स्वादिष्ट होने के साथ साथ बनाने में अत्यंत सरल व जल्दी तैयार हो। पारूल हिन्दी एवं अँग्रेज़ी दोनो भाषाओं में लिखने की रूचि रखती हैं। Parul Mittal is an expert chef (cook) and is very passionate about cooking. She cooks both North and South Indian vegetarian dishes. Parul regularly posts various mouth-watering dishes for you and makes sure that the recipes are super yummy, yet easy and quick to cook. Parul loves to write in Hindi and English, both.

One Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *