हरी मटर का पराठा बनाने की विधि/ तरीका Matar ka Paratha recipe

हरी मटर बहुत स्वादिष्ट होती है और हम सब किसी न किसी तरह से मटर का सेवन करते है। यहाँ मैने आपके लिए बहुत ही सरल और स्वादिष्ट मटर के पराठे बनाने की विधि दी है, जिसे एक बार खा कर आप बार बार बनाएगें। बनाने में बहुत आसान आप हरी मटर का पराठा ज़रूर बना कर देखे।आप मटर पराठा दही, हरी धनिया चटनी, हरी मिर्च आचार, आलू टमाटर की सब्जी या सॉस के साथ परोस सकते है। मटर पराठा विधि/ तरीका हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।