पारूल मित्तल (Parul Mittal)
पारूल मित्तल एक अत्यंत उत्तम शेफ (कुक) हैं एवं उन्हें विभिन प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना बहुत पसंद है। वह उत्तर एवं दक्षिण भारतीय शाकाहारी व्यंजनो की विशेषज्ञा हैं। पारूल नियमित रूप से आपके लिए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की विधि पोस्ट करती हैं और इस बात का ख़ास ध्यान रखती हैं की विधि अत्यंत स्वादिष्ट होने के साथ साथ बनाने में अत्यंत सरल व जल्दी तैयार हो। पारूल हिन्दी एवं अँग्रेज़ी दोनो भाषाओं में लिखने की रूचि रखती हैं। Parul Mittal is an expert chef (cook) and is very passionate about cooking. She cooks both North and South Indian vegetarian dishes. Parul regularly posts various mouth-watering dishes for you and makes sure that the recipes are super yummy, yet easy and quick to cook. Parul loves to write in Hindi and English, both.

सफेद पास्ता बनाने की विधि/ रेसिपी White Pasta Recipe/ Vidhi

White pasta सफेद पास्ता

हमलोग आजकल नये नये व्यंजन खाना पसंद करते है। चाइनीस और इटॅलियन उनमे आम है। मैने सफेद पास्ता बनाने की विधि/ रेसिपी उसी को जहन में रखकर यहाँ लिखी है। यह बहुत आसान और पौष्टिक है। इसमें सारी सब्जिया सेहत और विटमिन्स से भरी है। सफेद पास्ता को आप बड़ों को, बच्चो को सभी को परोस सकते है। यह बहुत स्वादिष्ट व्यंजन है। सफेद पास्ता बनाने की विधि/ रेसिपी हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।

Continue reading

घर पर पनीर बनाने की विधि/ तरीका हिन्दी में Homemade Paneer Recipe/ Vidhi in Hindi

घर का बना पनीर homemade paneer

पनीर हम सब को बहुत अच्छा लगता है। बच्चे इसे बहुत शौक से खाते है। पनीर स्वाद के साथ साथ ये सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है। अक्सर हमे पनीर के लिए बाजार जाना पड़ता है। मगर आप घर पर पनीर बना सकती है वो भी आसानी से। घर पर पनीर सफाई के साथ बना होता है और आप अपनी आवश्यकता अनुसार बना सकते है। घर पर पनीर बनाने की विधि/ रेसिपी हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनों में उपलब्ध है।

Continue reading

मोटी हरी मिर्च का अचार बनाने की विधि/ रेसिपी हिन्दी में Moti Hari Mirch ka Achar Recipe/ Vidhi in Hindi

मोटी हरी मिर्च अचार Moti Hari Mirch Achar

अचार तो होता ही है खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए, और अगर वो मोटी हरी मिर्च का अचार हो तो मुँह में वैसे ही पानी आ जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी की ये हरी मिर्च का अचार बहुत आसानी से घर पर बन सकता है पूरी साफ सफाई के साथ। फिर देर किस बात की, अपने रसोई की रानी बानिए और बनाइए ये हरी मिर्च का अचार, करिए सबके दिलो पे राज। मोटी हरी मिर्च का अचार की विधि/ रेसिपी हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।

Continue reading

मीठी सौंठ की मीठी चटनी बनाने की विधि/ रेसिपी Meethi Saunth - Meethi Chutney Recipe Vidhi

Meethi Saunth Chutney मीठी सौंठ की चटनी

मीठी सौंठ की मीठी चटनी बहुत स्वाद वर्धक होती है, और आप इसे एक महीने तक फ्रिज में स्टोर कर सकते है। कोई भी खाना हो ये उसका स्वाद बढ़ा देती है। चाहे नाश्ते में पूरी हो या खाने के दाल चावल ये सब में जान डाल देती है। आप इसका इस्तेमाल चाट में जैसे टिक्की, पानी पूरी में कर सकते है, साथ ही ये खाने का स्वाद भी बढ़ाती है। बनाने में आसान है, स्वाद में लाजवाब है। मीठी सौंठ की मीठी चटनी हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।

Continue reading

गोल गप्पे/ पुचका/ गुपचुप पानी पूरी का आलू मसाला बनाने की विधि Golgappa, Puchka, gupchup, Pani Puri ka Aloo Masala Recipe

गोल गप्पे/ पुचका/ गुपचुप पानी पूरी का आलू मसाला Golgappa, Puchka, gupchup, Pani Puri ka aloo masala

हम अपने देश में हो या विदेश में, हम मिर्ची खाते हो या न खाते हो, पर जब बात पानी पूरी (गोल गप्पे/ पुचका/ गुपचुप) की हो तो हम सब भूल जाते है और खाना शुरू कर देते है। ये जादू है पानी पूरी का, पर बिना चटपटे आलू मसाला वो भी बेकार है। तो इंतेजार किस बात का फटाफट बनाइए ये ग़ज़ब के मूह में पानी लाने वाले आलू मसाला। कृपया पानी पूरी का चटपटा पानी विधि/ रेसिपी भी देखें। पानी पूरी आलू मसाला रेसिपी/ विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।

Continue reading

गोल गप्पे/ पुचका/ गुपचुप पानी पूरी का पानी बनाने की विधि Golgappa, Puchka, gupchup, Pani Puri ka Pani Recipe

Pani Puri Water पानी पूरी का पानी

पानी पूरी (गोल गप्पे/ पुचका/ गुपचुप) का मज़ा उसके पानी में होता है। आप बहुत मजेदार पानी पूरी का पानी नीचें दी विधि से बना सकते है और पानी पूरी का स्वाद बढ़ा सकते है। यह बेहद आसान और चटपटा है। पानी पूरी का पानी बनाने की विधि/ तरीका हिन्दी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।

Continue reading

मलाई से देसी घी बनाने की विधि हिंदी में Shudh Desi Ghee from Malai Recipe in Hindi

Pure Desi Ghee शुध देसी घी

हम अपनी रोटी, दालचावल में शुद्ध देसी घी डालते है। मलाई से देसी घी सेहत के लिए इसे बहुत ज़रूरी माना गया है। आप बस नीचें दिए विधि से मलाई का देसी घी बना सकते है। शुद्धता की गारंटी और पैसे भी बचेंगे। इसे बनाना बहुत आसान होता है। मलाई से देसी घी बनाने में बहुत समय लगता है, पर जब आप अपने बनाए घी की सुगंध महसूस करेंगे तब आप सब भूल जाएँगे। मलाई से देसी घी व् खोया रेसिपी/ विधि हिन्दी व इंग्लीश (English) में उपलब्ध है।

Continue reading

नारियल की चटनी की विधि/ रेसिपी Coconut Chutney Recipe/ Vidhi

नारियल की चटनी Coconut chutney

नारियल की चटनी इडली, मसाला डोसा और सांभर के साथ बहुत अच्छी लगती है। नारियल की चटनी बेहद आसानी से बन जाती है और बहुत स्वास्थवर्धक है। खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। नारियल की चटनी बनाने की विधि/ रेसिपी बनाना आसान है। यह रेसिपी विधि हिन्दी व अंग्रेजी (English) दोनो में उपलब्ध है।

Continue reading

चपाती फुल्का रोटी बनाने की विधि/ तरीका हिंदी में Soft Chapati Fulka Roti Recipe Vidhi in Hindi

Chapati/ Roti चपाती/ रोटी

चपाती फुल्का रोटी हमारे भारत के खाने का अभिन्न अंग है। चपाती फुल्का रोटी सेहत और फाइबर से भरपूर है। इसे अरहर दाल, कढ़ी के साथ खा सकते है या दम आलू या लौकी के कोफ्ते के साथ। चपाती फुल्का रोटी के बिना खाना अधूरा है। चपाती फुल्का रोटी बनाने की विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।

Continue reading

सादा चावल बनाने की विधि/ तरीका हिन्दी में Plain Rice/ Sada Chawal Recipe/ Vidhi in Hindi

सादा चावल Sada chawal

खिले खिले सादा चावल बनाना बहुत आसान होता है। इस विधि में माढ़ निकाला जाता है जिसकी वजह से यह मोटापा नही बढ़ाता है। सादा चावल कढ़ी, अरहर दाल, सांभर, व रसम के साथ बहुत अच्छा लगता है। सादा चावल बनाने की रेसिपी/ विधि हिन्दी व अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।

Continue reading

आलू फिंगर चिप्स बनाने की विधि/ तरीका हिन्दी में Potato Aloo Finger Chips Recipe Vidhi in Hindi

आलू फिंगर चिप्स Aloo Finger Chips

हम अक्सर आलू फिंगर चिप्स (फ्रेंच फ्राइस) बाजार में खाते है, पर क्या आपको पता है की आलू फिंगर चिप्स हम आसानी से घर पर बना सकते है। घर पर बनाने में हम सफाई का भी ख़याल रखते है और जितना चाहे बना सकते है।तो यह है टेस्ट भी और बचत भी। आलू फिंगर चिप्स की रेसिपी विधि हिंदी व् अंग्रेजी (English) दोनों में उपलब्ध है।

Continue reading

नान तवे पर बनाने की विधि/ रेसिपी हिन्दी में Tawa Naan (Without Tandoor) Recipe in Hindi

Tawa Naan तवा नान रोटी

सोचिए अगर आप घर पर नान परोसे तो, सब अचंभित रह जाएगे। आपको पता है नान तवे पर बनाना बहुत आसान है। आप अपने रोज के तवे पर नान आसानी से बना सकती है और घर में रेस्टोरेंट का मज़ा ले सकती है। तो इंतेज़ार किस बात का है, जल्दी से ये आसान सी विधि देखिए और बनाए नान घर पर और खुश कर दीजिए सबको। आप इसे किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी दम आलूलौकी के कोफ्ते, सदाबहार पालक या मटर मशरूम आदि के साथ परोस सकती है। तवा नान विधि/ रेसिपी दोनो हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।

Continue reading

सरसों का साग बनाने की विधि Sarson Ka Saag Recipe

सरसों का साग मक्के की रोटी sarson ka saag makke ki roti

सरसों का साग पंजाब का बहु चर्चित खाना है। हम इसे रेस्टोरेंट्स में खाते है और सर्दियों में ये बहुत ही मुह लगा होता है। आप इसे आसानी से घर पर बना सकती है और जाड़ों में ये बहुत सेहतमंद भी होता है और स्वादिष्ट भी। सरसों का साग सफेद मक्खनमक्की की रोटी के साथ परोसे साथ में मूली व प्याज़ इसका स्वाद और बढ़ाएगे। सरसों का साग विधि हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।

Continue reading

मटर पुलाव बनाने की विधि/ रेसिपी Matar Pulao Recipe

मटर पुलाओ matar pulao

मटर पुलाव एक बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है। बनाने में बहुत आसान और खाने में बहुत मजेदार। चावल को इतना स्वादिष्ट आप इस विधि से बना सकते है। मटर पुलाव एक पूरा खाना है जो आप दही सलाद और मीठी सौंठ की चटनी के साथ परोस सकते है अगर चाहे तो आलू टमाटर सब्ज़ी से इसका स्वाद और बढ़ा सकते है। मटर पुलाओ विधि/ तरीका हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।

Continue reading

मूंग दाल चिल्ला बनाने की विधि/ तरीका Moong Dal Cheela Recipe

मूंग दाल चीला बहुत ही स्वादिष्ट व सेहत से परिपूर्ण है। यह बनाने में आसान होता है। इसे आप कभी भी खा सकते है। आप स्वाद बढाने के लिए हरी धनिया चट्नीमीठी चट्नीआलू टमाटर की सब्जी के साथ परोसे। यह एक बढ़िया दिन की शुरुआत हो सकती है नाश्ते के तौर पर। मूँग दाल चीला विधि/ रेसिपी हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।

Continue reading

खस्ता कचौड़ी बनाने की विधि/ रेसिपी Khasta Kachori Recipe Vidhi

Khasta Kachori ख़स्ता कचोरी

आप खस्ता कचौड़ी आसानी से बना सकते है बिना पहले से कोई तैयारी किए हुए। खस्ता कचौड़ी इतनी स्वादिष्ट होती है की आप इसे बार बार बनाएगी। खस्ता कचौड़ी इतनी बहुत आसान है क्योंकि ये उन सब चीज़ो से बनती है जो हर घर में होता है। गरम गरम बजरी आलूमीठी चट्नी के साथ परोसे। खस्ता कचौड़ी विधि/ रेसिपी हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।

Continue reading

घर पर दही जमाने की विधि/ तरीका Homemade Dahi Making of Curd

घर का दही Home made Curd (Dahi/ Yogurt)

हम लोग दही बाज़ार से खरीदते है क्योंकि वो स्वाद वर्धक है और पौष्टिक भी। घर पर दही जमाने की विधि को अगर आप अपनाते है, तो आपको दही शुध और सेहत वाला मिलेगा साथ ही पैसे भी बचेंगे। घर के दही का स्वाद में भी बहुत फ़र्क लगेगा। घर का दही हर तरह से अच्छा है। घर पर दही जमाने की विधि/ तरीका हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।

Continue reading

कढ़ी पकोड़ा बनाने की विधि/ रेसिपी Kadhi Pakora Recipe Vidhi

Kadhi Pakora कढ़ी पकौड़ा

कढ़ी पकोड़ा बेसन से बनती है। यह विधि/ रेसिपी स्वादिष्ट व बनाने में आसान है। कढ़ी सूखे आलू, चावलरोटी साथ में हरी धनिया चट्नी के साथ बहुत भाती है। कढ़ी पकोड़ा विधि/ रेसिपी हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।

Continue reading

मटर के छोले गोलगप्पा में भरने वाली मटर बनाने की विधि/ तरीका Matar Chole Golgappa filling matar Recipe

मटर के छोले गोलगप्पा में भरने वाली मटर Matar Chole Golgappa filling matar

हम जब भी पानी पूरी या मटर कुलचा खाते है, सफेद मटर ज़रूर माँगते है, जिससे स्वाद में इज़ाफा हो। आप उबली सफेद मटर को घर पर बहुत आसानी से बना सकते है। नाश्ते में परोस सकते है, तो बनाइए और इसका स्वाद लीजिए। सफ़ेद मटर आप मटर कुलचेपानी पूरी के साथ एन्जॉय करें। सफेद मटर के छोले विधि/ रेसिपी हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।

Continue reading

सूजी का हलवा बनाने की विधि/ रेसिपी Sooji ka Halwa Recipe/ Vidhi

सूजी का हलवा suji ka halwa

सूजी का हलवा सेहत से भरपूर व स्वादिष्ट मीठा है। बहुत आसान और सेहत से भरपूर आप इसे आसानी से घर पर रोज बना सकती है और अपने परिवार को सेहतमंद बना सकती है। अगर कोई मेहमान आ रहा हो तब तो ये खाने के बाद की बढिया स्वीट डिश है। सूजी का हलवा विधि/ रेसिपी हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) में उपलब्ध है।

Continue reading