अरहर दाल की खिचड़ी विधि/ रेसिपी Arhar dal ki khichdi Recipe/ Vidhi
अरहर दाल की खिचड़ी इतनी फ़ायदेमंद और स्वाद से भरपूर है, आप इसे बार बार बनाएगे। इस में प्रोटीन्स, मिनरल्स के साथ स्वाद भी कमाल का होता है। बच्चे और बड़े इसे बहुत पसंद करते है। हम आजकल बहुत स्वादिष्ट और चटपटा खाना पसंद करते है। खिचड़ी नाम ही काफी है, आप को लगता है कुछ फीका सा खाना होगा, पर ये अलग है, इसमें सारे स्वाद है, आप बना कर जरूर देखें। गरम गरम अरहर दाल की खिचड़ी परोसे दही व अचार के साथ। आप इसे बैगन के भरते के साथ भी परोस सकते है। अरहर दाल खिचड़ी विधि/ रेसिपी हिन्दी व अँग्रेज़ी (English) दोनो में उपलब्ध है।